चंपारण  का अहुना मटन


 बिहार के मांसाहारी व्यंजनों की अगर बात की जाए तो सबसे पहला नाम अहुना मीट का आता है जिसे देश भर में चंपारण मीट के नाम से भी जानते हैं आइए हम बताते हैं इस मिट्टी की हांडी में पकाए जाने वाले चंपारण मीट की कहानी- ऐसा माना जाता है कि इस 1 पोर्ट मटन डिश की शुरुआत हुई बिहार, नेपाल बॉर्डर के पास बसे घोड़ासहन नामक गांव में,और वहां से यह बिहार के जिला चंपारण पहुंचा जहां इसकी बनाने की विधि को एक नया आयाम मिला और तब से इस  डिश की लोकप्रियता पूरे देश में फैल गई. इस डिश मैं बहुत ही कमाल जायका और सोंधापन होता है शुरुआत करते हैं अहुना मटन की-




 सामग्री-

500g मटन

 2-3 साबुत लहसुन की गांठे

4 मध्यम आकार की प्याज बारीक कटी हुई या  कद्दूकस की हुई 

13-15 सुन की कलियां कुटी हुई

 4 साबुत हरी मिर्च

 नमक स्वाद अनुसार 

1 टीस्पून  हल्दी

2  टेबल स्पून धनिया पाउडर

1 टेबलस्पून कश्मीरी लाल मिर्च

2 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर 

हाफ टीस्पून काली मिर्च

 दो बड़ी इलायची

 2  तेजपत्ता

 हरा धनिया

250g  सरसों का तेल  अच्छे से गर्म किय  हुआ, और ठंडा  कर ले

 और मिट्टी की हांडी और उसका सुराख वाला ढक्कन,

ढक्कन पर लगाने के लिए गुंथा हुआ आटा 








बनाने की विधि

1 सबसे पहले मीट को धो ले फिर उसे  किसी बड़े बर्तन में ले 

2  अब उसमें कटे हुए प्याज,  कुटे हुए लहसुन, और उसकी साबुत कलियां डालें  दे साबुत हरी मिर्ची, तेजपत्ता हल्दी, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च और सादा लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, बड़ी इलायची, तेल, हरा धनिया और नमक स्वाद अनुसार. 

3  अब इन सभी सामग्री को हाथ से मिला ले  और फिर इसमें मटन डालें और उसको भी अच्छे से मिला ले.

4  मिट्टी की हांडी ले उसमें  थोड़ा तेल डालें पहले से गर्म करके रखा हुआ तेल, तेल को हांडी में अच्छे से फैला ले जिससे कि उसके सारे छिद्र बंद हो जाए

5  अब उसमें मटन को डालें  दे,और ढक्कन लगा दे और गुथे हुए आटे से ढक्कन को  अच्छे से सील कर दे और ढक्कन के सुराग को भी आटे से सील कर दे.

6 और अब इसे कोयले की आंच पर, एक लोहे का रिंग या स्टैंड लगाएं और उस पर हांडी रख दे.

7और आंच को नियंत्रित रखते हुए पकाएं जब हांडी में भाप बनेगी तो उसके ढक्कन के सुराग मैं से भाप निकलेगी, तब सुराग को खोल दे बीच में 2-3  बार हांडी को  कपड़े की सहायता से पकड़कर हिलाएं और 50-55 मिनट तक कोयले की आंच पर ताप को नियंत्रित रखते हुए पकाएं

8अहुना मटन बनकर तैयार हैं  सर्व करें.



Comments