चंपारण का अहुना मटन बिहार के मांसाहारी व्यंजनों की अगर बात की जाए तो सबसे पहला नाम अहुना मीट का आता है जिसे देश भर में चंपारण मीट के नाम से भी जानते हैं आइए हम बताते हैं इस मिट्टी की हांडी में पकाए जाने वाले चंपारण मीट की कहानी- ऐसा माना जाता है कि इस 1 पोर्ट मटन डिश की शुरुआत हुई बिहार, नेपाल बॉर्डर के पास बसे घोड़ासहन नामक गांव में, और वहां से यह बिहार के जिला चंपारण पहुंचा जहां इसकी बनाने की विधि को एक नया आयाम मिला और तब से इस डिश की लोकप्रियता पूरे देश में फैल गई. इस डिश मैं बहुत ही कमाल जायका और सोंधापन होता है शुरुआत करते हैं अहुना मटन की- सामग्री- 500g मटन 2-3 साबुत लहसुन की गांठे 4 मध्यम आकार की प्याज बारीक कटी हुई या कद्दूकस की हुई 13-15 सुन की कलियां कुटी हुई 4 साबुत हरी मिर्च नमक स्वाद अनुसार 1 टीस्पून हल्दी 2 टेबल स्पून धनिया पाउडर 1 टेबलस्पून कश्मीरी लाल मिर्च 2 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर हाफ टीस्पून काली मिर्च दो बड़ी इलायची 2 तेजपत्ता हरा धनिया 250g सर...